फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RBI Grade B Prelims Scorecard 2026 Released: Check Marks, Cut Off and Phase 2 Exam Details

RBI Grade B Scorecard: आरबीआई ग्रेड-बी प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे चेक करें मार्क्स और कटऑफ

Tue, 14 Jul 2026 11:15 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 11:15 AM IST
सार

RBI Grade B Prelims Scorecard 2026: आरबीआई ग्रेड बी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड और कटऑफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
RBI Grade B Prelims Scorecard 2026 Released: Check Marks, Cut Off and Phase 2 Exam Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RBI Grade B Prelims Scorecard 2026: आरबीआई ने ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया। खास बात यह है कि स्कोरकार्ड केवल सफल उम्मीदवारों के लिए नहीं, बल्कि परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही बैंक ने श्रेणीवार और सेक्शनवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

फेज-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को ये जानकारियां मिलेंगी:

  • प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • परीक्षा में सफल या असफल होने की स्थिति
  • श्रेणीवार कटऑफ
  • सेक्शनवार कटऑफ अंक


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत आरबीआई से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेज-2 परीक्षा कब होगी?

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अब अगली चुनौती फेज-2 यानी मुख्य परीक्षा होगी।

  • फेज-2 परीक्षा का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
  • अंतिम चयन फेज-2 परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
  • ऐसे में प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है।
विज्ञापन

कितने पदों पर हो रही है भर्ती?

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 के जरिए कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में शामिल हैं:

  • ग्रेड बी (जनरल)
  • डीईपीआर
  • डीएसआईएम

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Opportunities@RBI सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Current Openings में जाएं।
  • यहां Results विकल्प को चुनें।
  • Phase-I Examination Marks Sheet and Cut-Off Marks लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • जन्मतिथि भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed