{"_id":"5fed8fa28ebc3e3b850d009e","slug":"rajasthan-government-started-process-of-filling-the-vacant-posts-of-the-third-category-teacher-recruitment-2018-924-candidates-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 924 नए अभ्यर्थी चयनित, दो साल बाद हुआ नौकरी का रास्ता साफ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
राजस्थान : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 924 नए अभ्यर्थी चयनित, दो साल बाद हुआ नौकरी का रास्ता साफ
Thu, 31 Dec 2020 02:17 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की गहलोत सरकार ने बेरोजगारों युवाओं को बुधवार को बड़ी राहत दी है। राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी गई। इसके लिए 924 नए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इस भर्ती के खाली पड़े लेवल-1 के पदों को भरने के लिए 924 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी की। इनमें नॉन टीएसपी के 894 और टीएसपी के 30 अभ्यर्थी शामिल हैं। अब जल्द ही इन चयनितों को जिला आवंटन होगा और फिर काउंसलिंग के जरिए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा अब लेवल-2 के खाली पड़े पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी होने का इंतजार है। इसके जल्दी आने की उम्मीद है। बेरोजगार अभ्यर्थी कई दिनों से इस भर्ती के खाली पदों को भरने की मांग कर रहे थे। सरकार ने नियमों में शिथिलता देते हुए इस भर्ती के खाली पदों को भरने को मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए रीट परीक्षा पास करना अनिवार्य योग्यता है। थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती योग्यता के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा को रीट परीक्षा कहा जाता है।
विज्ञापन
रीट परीक्षा का आयोजन नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) के द्वारा किया जाता है तथा सफल अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाता है और उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट तीन साल के लिए वैध होता है। सफल अभ्यर्थियों की सूची में से वरीयता के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।