फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Pearson Global Survey 2019, What Indians think about their jobs, Interesting Facts

अपनी नौकरी के बारे में क्या सोचते हैं भारतीय, सर्वे में सामने आईं ये मजेदार बातें

Wed, 18 Sep 2019 05:43 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 18 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Pearson Global Survey 2019, What Indians think about their jobs, Interesting Facts
सांकेतिक तस्वीर

क्या आप अपने पूरे करियर में केवल एक ही नियोक्ता / कंपनी के लिए काम कर रहे हैं? या फिर क्या आप एक ही कंपनी या संस्था के लिए पूरे जीवन काम करना चाहते हैं? अगर ऐसा है, तो 75 फीसदी भारतीयों के अनुसार आप 'पुराने जमाने' के हैं। एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण में आम आदमी और उनकी नौकरी से जुड़ी और भी कई रोचक बातें बताई गई हैं। इनके बारे में आगे बताया जा रहा है।

  • इस सर्वेक्षण के अनुसार 75 फीसदी भारतीय पारंपरिक सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को भी 'पुराने जमाने का चलन' मानते हैं। जबकि 25 फीसदी लोग ऐसे हैं जो सेवानिवृत्ति के बाद अपनी पसंद का करियर अपनाना चाहते हैं।
  • 84 फीसदी भारतीयों ने वही करियर चुना, जिसका उन्होंने प्रशिक्षण लिया या जिसकी पढ़ाई की। लेकिन 31 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्होंने पढ़ाई के बाद अपना करियर बदल लिया।
     
  • 78 फीसदी भारतीय मानते हैं कि आधुनिक समय में छात्रों को सीखने में तकनीक मदद करती है। इससे उनके लिए शिक्षा आसान और मनोरंजक बन जाती है।
  • कम से कम 22 फीसदी भारतीयों ने कहा कि औपचारिक शिक्षा अच्छी है, लेकिन जरूरी नहीं है। जबकि 22 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि औपचारिक शिक्षा आज प्रासंगिक नहीं है, क्योंकि इसके बिना भी सफल हुआ जा सकता है।
  • 59 फीसदी भारतीयों के अनुसार देश की शिक्षा प्रणाली आधुनिक पीढ़ी के लिए उचित है।

    ये भी पढ़ें : 28 साल पहले आजाद हुए इस देश में प्रति व्यक्ति आय है 6.39 लाख रुपये, 15 साल तक मिलती है मुफ्त शिक्षा
     
  • करीब 25 फीसदी लोग सेवानिवृत्ति के बाद अपना कारोबार शुरू करने के इच्छुक हैं। 25 फीसदी जिंदगी की दूसरी पारी में अपनी पसंद का काम करना चाहते हैं। वहीं, 15 फीसदी लोग पार्ट-टाइम नौकरी करने के इच्छुक हैं।
  • 76 फीसदी भारतीयों को लगता है कि उन्हें अपनी नौकरी के लिए और पढ़ने की जरूरत है। क्योंकि तकनीक के कारण उनके काम की जरूरतें बदल गई हैं।

यह 'पियर्सन ग्लोबल सर्वेक्षण' है जिसमें एक हजार भारतीयों समेत 19 देशों के 11 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण में शामिल होने वाले लोगों की उम्र 16 वर्ष से 70 वर्ष के बीच रही।


ये भी पढ़ें : SBI में नौकरी, सिर्फ एक इंटरव्यू देकर पा सकते हैं ये सुनहरा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed