फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Opportunity in field of Agentic AI, Get high-tech job without degree; know how to make a future

Agentic AI: एजेंटिक एआई के क्षेत्र में मौका, बिना डिग्री भी मिल सकती है हाई-टेक जॉब, जानें कैसे बनाएं भविष्य

Thu, 31 Jul 2025 10:10 AM IST
शिवम गर्ग अलोक पांडेय, तकनीकी सलाहकार
अलोक पांडेय, तकनीकी सलाहकार Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 31 Jul 2025 10:10 AM IST
सार

Agentic AI: एजेंटिक एआई स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेपों के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काम करते हैं। वर्तमान में शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में एजेंटिक एआई जटिल से जटिल कामों को भी स्वचालित बना रहे हैं।

विज्ञापन
Opportunity in field of Agentic AI, Get high-tech job without degree; know how to make a future
Agentic AI - फोटो : Freepik

विस्तार

Agentic AI: आज की तकनीकी दुनिया में तकनीक न केवल हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, बल्कि फैसले लेने में भी हमारी मदद कर रही है। ऐसा ही एक बदलाव है एजेंटिक एआई। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का वह स्तर है, जहां तकनीक का काम केवल आपके सवालों का जवाब देना नहीं होता, बल्कि यह आपकी तरफ से ई-मेल भेजने, मीटिंग तय करने, कैब बुक करने या सेल्स कॉल करने जैसे रोजमर्रा के काम भी करती है।
विज्ञापन


एजेंटिक एआई स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेपों के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काम करते हैं। वर्तमान में शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में एजेंटिक एआई जटिल से जटिल कामों को भी स्वचालित बना रहे हैं। ऐसे में, आने वाले समय में इंडस्ट्री को ऐसे युवाओं की जरूरत होगी, जो न सिर्फ एजेंटिक एआई को डिजाइन कर सकें, बल्कि उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना भी जानते हों। सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ इंजीनियरिंग के छात्रों तक सीमित नहीं है, तकनीक को जानने और समझने में रुचि रखने वाला कोई भी छात्र इसका कौशल सीख सकता है।
विज्ञापन

कौशल भी जरूरी हैं

एजेंटिक एआई में करिअर बनाने के लिए कुछ खास तकनीकी कौशल सीखने की जरूरत होती है। सबसे पहले पायथन जैसी प्रोग्रामिंग भाषा सीखनी चाहिए, जिससे ऑटोमेशन और एआई एजेंट्स का विकास किया जा सके। इसके साथ ही एपीआई इंटीग्रेशन की समझ विकसित करनी होगी। इससे एजेंट्स को अन्य एप्स और सिस्टम्स से जोड़ने में मदद मिलती है। बड़े भाषाई मॉडल (एलएलएम) जैसे ओपनएआई, हगिंगफेस या लैंगचेन का प्रयोग करना आना चाहिए, ताकि एजेंट्स को बुद्धिमत्ता से काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। इसके अलावा, जैपियर या मेक डॉट कॉम जैसे वर्कपलो ऑटोमेशन टूल्स की जानकारी भी जरूरी है, ताकि बार-बार दोहराए जाने वाले कार्यों को एजेंट्स खुद से कर सकें।

कहां से सीखें

आप एआईसीटीई और नैसकॉम के स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म, कोर्सेरा व उडेमी जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन कोर्सेज की मदद से ये कौशल सीखे जा सकते हैं। इसके अलावा आईआईटी जैसे संस्थानों में बोधगम्यता से एआई आधारित सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। स्टार्टअप हैकथॉन और एआईसीटी-आईआईटी दिल्ली, भाषिणी फेलोशिप भी एजेंटिक एआई से जुड़े कौशल सीखने में मददगार हैं।

यहां मिलेंगे अवसर

एजेंटिक एआई की बारीकियां सीखकर एआई एजेंट डिजाइनर, प्रॉम्प्ट इंजीनियर, एआई ट्रेनर और एंटरप्राइज एआई सलाहकार जैसे पदों पर काम करने के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed