फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2026 for 38 posts; Apply till 24 March

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2026: एनआईटी पटना में 38 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी

Thu, 05 Mar 2026 02:45 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 02:45 PM IST
सार

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2026: एनआईटी पटना ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2026 for 38 posts; Apply till 24 March
NIT Patna - फोटो : nitp.ac.in

विस्तार

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना ने वर्ष 2026 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 38 पद भरे जाएंगे। नियुक्तियां छह अलग-अलग पदों असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और टेक्नीशियन के लिए की जाएंगी।

विज्ञापन


ये पद ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी में आते हैं और इनका वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th सीपीसी) के अनुसार निर्धारित है। कुछ पदों पर अधिकतम सैलरी लगभग ₹1,77,500 प्रति माह तक पहुंच सकती है, जो सरकारी संस्थान में स्थिर करियर का अच्छा अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 मार्च 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कुल छह प्रकार के पद शामिल हैं। इनमें प्रशासनिक और तकनीकी दोनों प्रकार की नौकरियां हैं।

 
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 2 पद
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन - 1 पद
  • सुपरिंटेंडेंट - 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट - 10 पद
  • जूनियर असिस्टेंट - 12 पद
  • टेक्नीशियन - 11 पद


इन पदों को अलग-अलग समूहों में रखा गया है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार और असिस्टेंट लाइब्रेरियन ग्रुप-ए, सुपरिंटेंडेंट और टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-बी, जबकि जूनियर असिस्टेंट और टेक्नीशियन ग्रुप-सी के पद हैं।

योग्यता क्या होनी चाहिए

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार
किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। प्रबंधन, इंजीनियरिंग या कानून से जुड़ी अतिरिक्त योग्यता को वरीयता मिल सकती है।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन
लाइब्रेरी साइंस, सूचना विज्ञान या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही NET, SLET या SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सुपरिंटेंडेंट
किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी से स्नातक डिग्री या 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान होना आवश्यक है।

टेक्निकल असिस्टेंट
संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई या बीटेक डिग्री अथवा प्रथम श्रेणी का इंजीनियरिंग डिप्लोमा आवश्यक है। कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है।

जूनियर असिस्टेंट
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।

टेक्नीशियन
10+2 विज्ञान वर्ग में 60 प्रतिशत अंक या 50 प्रतिशत के साथ एक वर्ष का आईटीआई कोर्स। इसके अलावा 10वीं के बाद दो वर्ष का आईटीआई या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी मान्य है।

विज्ञापन

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है।

 
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार और असिस्टेंट लाइब्रेरियन - अधिकतम 35 वर्ष
  • सुपरिंटेंडेंट और टेक्निकल असिस्टेंट - अधिकतम 30 वर्ष
  • जूनियर असिस्टेंट और टेक्नीशियन - अधिकतम 27 वर्ष


आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर वेतन 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर दिया जाएगा।

 
  • ग्रुप-ए के पदों पर वेतनमान पीबी-3 के तहत होगा, जिसमें ग्रेड पे 5400 रुपये है।
  • ग्रुप-बी के पदों के लिए वेतन लेवल-6 के अनुसार मिलेगा।
  • ग्रुप-सी पदों के लिए वेतन लेवल-3 के तहत दिया जाएगा।


भत्तों को जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग 28 हजार से 80 हजार रुपये या उससे अधिक हो सकती है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए 400 रुपये देना होगा, जबकि ग्रुप-ए पदों के लिए शुल्क 800 रुपये है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर पंजीकरण करें।
  • लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म जमा कर दें।

आवेदन की हार्ड कॉपी भेजना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026, शाम 5 बजे है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ डाक से भेजना होगा। पता इस प्रकार है:

Registrar
National Institute of Technology Patna
Ashok Rajpath
Patna - 800005, Bihar


लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया है उसका नाम लिखना जरूरी है। आवेदन की हार्ड कॉपी 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक संस्थान पहुंच जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed