फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIC Digital India Internship 2026 Applications Start November 1 Get Rs 10000 Monthly Stipend

एनआईसी इंटर्नशिप 2026: हर महीने मिलेंगे इतने रुपये, 1 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM IST
शिवम तिवारी भारत भूषण अरजरिया, कैरियर एक्सपर्ट
भारत भूषण अरजरिया, कैरियर एक्सपर्ट Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM IST
सार

नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम विंटर 2026 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। आवेदन 1 नवंबर से शुरू होंगे। चयनित विद्यार्थियों को दो महीने की इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे। बीटेक, एमटेक, एमएससी और एमसीए के योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका।
 

विज्ञापन
NIC Digital India Internship 2026 Applications Start November 1 Get Rs 10000 Monthly Stipend
NIC Internship 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम के विंटर 2026 बैच के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप की अवधि दो महीने होगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह दस हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन विषयों के छात्र हैं पात्र

इस इंटर्नशिप के लिए बीई/बीटेक के तीसरे वर्ष, एमई/एमटेक और एमएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी) के पहले वर्ष तथा एमसीए के दूसरे वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। बीई/बीटेक लेटरल एंट्री के तीसरे वर्ष, डुअल डिग्री पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष और डीओईएसीसी 'बी' लेवल के विद्यार्थी भी पात्र हैं। अभ्यर्थियों की पिछली डिग्री या प्रमाण-पत्र परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अंतिम सेमेस्टर में पढ़ने वाले या 2027 की गर्मियों में पास होने वाले विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मौका

इंटर्नशिप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्लाउड कंप्यूटिंग, डाटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग एवं क्रिप्टोग्राफी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, पायथन, जावा, पीएचपी, डेवऑप्स, नेटवर्किंग और जीआईएस टेक्नोलॉजी सहित 22 क्षेत्र शामिल हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अधिकतम दो क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं। इंटर्नशिप एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली और विभिन्न राज्यों के एनआईसी केंद्रों पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

इंटर्नशिप की अवधि एक दिसंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक रहेगी। उम्मीदवारों का चयन संबंधित समिति द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थियों की पात्रता, आवेदन और जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। इंटर्नशिप के अंत में रिपोर्ट जमा...

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट dii.nic.in पर जाएं।
  • इंटर्नशिप के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • संस्थान के लेटरहेड पर जारी अनुशंसा पत्र और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed