फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   HAL Apprenticeship 2026 Apply for Graduate and Diploma Apprentice Training Check Eligibility and Selection Pr

एचएएल अप्रेंटिस 2026: ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका, 13 नवंबर तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Fri, 30 Oct 2026 10:08 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 10:08 AM IST
सार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 2026-27 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए आज से आवेदन शुरू हो गया हैं। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा केंद्र में दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों के आधार पर होगा। आवेदन के लिए एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
 

विज्ञापन
HAL Apprenticeship 2026 Apply for Graduate and Diploma Apprentice Training Check Eligibility and Selection Pr
HAL Apprenticeship 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कोरवा डिवीजन में अप्रेंटिस करने का मौका है। कंपनी ने 2026-27 सत्र के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास उम्मीदवार आज यानी 29 अक्तूबर से आवेदन कर सकत हैं। यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा में होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। उम्मीदवार की उम्र 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ट्रेनिंग एक साल की होगी। हालांकि, इसे पूरा करने के बाद कंपनी में नौकरी मिलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल या कंप्यूटर साइंस और आईटी में चार साल की बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए। गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए बीसीए, कंप्यूटर साइंस में बीएससी, बीकॉम या बीए की तीन साल की डिग्री जरूरी है। कृषि विषय में चार साल की बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी डिग्री के अनुसार सही श्रेणी चुननी होगी।

विज्ञापन

डिप्लोमा वालों के लिए क्या योग्यता है?

डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी प्रशिक्षण का मौका है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल या कंप्यूटर साइंस और आईटी में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, गैर-तकनीकी डिप्लोमा श्रेणी में जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी यानी जीएनएम का तीन साल का डिप्लोमा या एमओएम और एसपी में दो साल का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों की डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में मिले कुल अंकों को आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन किस आधार पर होगा?

  1. एचएएल में अप्रेंटिस उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 
  2. मेरिट बनाने के लिए उम्मीदवारों की डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में मिले कुल अंकों को 100 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा।
  3.  यानी चयन के लिए अलग से किसी परीक्षा का जिक्र नहीं किया गया है। 
  4. संभावित रूप से चुने गए उम्मीदवारों की सूची 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 के बीच एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी की जाएगी। 
  5. इसके बाद दस्तावेजों की जांच 3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक एचएएल कोरवा में होगी।

आवेदन कैसे करना होगा?

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। 
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद उन्हें एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। 
  • इसके बाद भर्ती के आधिकारिक नोटिस में दिए गए गूगल आवेदन फॉर्म के जरिए अपनी जानकारी जमा करनी होगी। 
  • आवेदन करने से पहले एचएएल की वेबसाइट के करियर सेक्शन में उपलब्ध आधिकारिक सूचना और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। 
  • आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 है। 
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed