शिक्षक बनने का मौका: एईईएस में 254 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें किस पद पर कितनी सीट
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 254 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। जानें पदों का ब्योरा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया। अधिक जानकारी के लिए नीचे खबर को विस्तार से पढ़ें।
विस्तार
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया है। इसके तहत कुल 254 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी वैकेंसी अभी संभावित हैं। यानी इनकी संख्या आगे बढ़ या घट सकती है। यह भर्ती परमाणु ऊर्जा विभाग के स्कूलों के लिए है।
किस पद पर कितनी वैकेंसी हैं?
|
पद का नाम |
कुल पद |
|---|---|
|
टीजीटी (TGT) |
102 |
|
प्राइमरी टीचर (PRT) |
89 |
|
पीजीटी (PGT) |
27 |
|
लाइब्रेरियन |
13 |
|
संगीत शिक्षक (PRT Music) |
10 |
|
बालवाटिका शिक्षक |
8 |
|
प्रिंसिपल |
4 |
|
वाइस प्रिंसिपल |
1 |
|
कुल पद |
254 |
विषय के अनुसार पीजीटी और टीजीटी के पद
|
विषय |
पदों की संख्या |
|---|---|
|
कॉमर्स |
6 |
|
गणित |
4 |
|
अंग्रेजी |
3 |
|
रसायन विज्ञान |
3 |
|
भौतिक विज्ञान |
3 |
|
कंप्यूटर साइंस |
3 |
|
जीव विज्ञान |
2 |
|
अर्थशास्त्र |
2 |
|
इतिहास |
1 |
|
कुल |
27 |
टीजीटी (TGT) वैकेंसी
|
विषय |
पदों की संख्या |
|---|---|
|
गणित-भौतिक विज्ञान |
22 |
|
अंग्रेजी |
14 |
|
शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा |
14 |
|
रसायन विज्ञान-जीव विज्ञान |
13 |
|
सामाजिक विज्ञान |
11 |
|
हिंदी-संस्कृत |
9 |
|
कंप्यूटर साइंस |
8 |
|
कला शिक्षा |
6 |
|
मराठी |
1 |
|
कुल |
102 |