फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   mppsc assistant professor recruitment 2023 know how to apply online at mppsc.mp.gov.in

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 18 Feb 2023 01:15 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 18 Feb 2023 01:15 PM IST
सार

MPPSC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य में सहायक प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
 

विज्ञापन
mppsc assistant professor recruitment 2023 know how to apply online at mppsc.mp.gov.in
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से जारी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन


 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तक निर्धारित की है। इसके साथ ही आवेदन सुधार विडों 02 अगस्त 2023 तक सक्रिय रहेगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का यह भर्ती अभियान राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के 1669 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी 2023 को 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों सरकारी नियमों के मुताबिक आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एमपीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनका यूजीसी नेट परीक्षा पास करना भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देय होगा।

वेतनमान

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर उम्मीदवार को स्केल लेवल 10 के मुताबिक, 57,700 रुपये वेतन  मिलेगा। इसके अलावा और भी बहुत सी सुविधाएं और भत्ते दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • सहायक प्रोफेसर के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का फॉर्म सावधानी से भरें।
  • सभी विवरणों की जांच करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed