फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   MPPEB MP Police Constable Recruitment New Date declare application portal will start on 16 January 2021

MP Police Constable Bharti : कांस्टेबल के 4200 पदों पर भर्ती आवेदन की नई तारीख आई, यहां जानें

Thu, 14 Jan 2021 12:44 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 14 Jan 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
MPPEB MP Police Constable Recruitment New Date declare application portal will start on 16 January 2021
MP Police Constable Bharti - फोटो : फाइल

MP Police Constable Bharti : मध्य प्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी एमपीपीईबी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में चार साल बाद पुलिस महकमे में खाली पड़े 4,200 पदों के लिए आवेदन पत्र भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्व में दो बार स्थगित हो चुकी है। हालांकि, अब नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 16 जनवरी से शुरू होंगे। 

विज्ञापन


जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी रखी गई है। परीक्षा 6 मार्च को है। पूर्व में 08 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया को रोक दिया गया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर में प्रमाणपत्र अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। खैर, अब सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। 16 जनवरी से दोबारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो  रही है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए 10वीं पास और 08वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के 10वीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, एसटी वर्ग के  08वीं पास अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन योग्य हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के मध्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रिक्तियों में से 3,862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। बता दें कि इन रिक्तियों के लिए अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं पीएमटी के आधार पर होगा। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढें। इसके अलावा, किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed