{"_id":"66f5225f015a36b5090fbb0e","slug":"moe-union-minister-attacks-opposition-on-rising-rate-of-unemployment-says-situation-is-worse-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MoE: बेरोजगारी की बढ़ती दर पर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर वार, कहा- जहां इनकी सरकार, वहां हाल ज्यादा बेहाल","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
MoE: बेरोजगारी की बढ़ती दर पर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर वार, कहा- जहां इनकी सरकार, वहां हाल ज्यादा बेहाल
Thu, 26 Sep 2024 02:29 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:29 PM IST
सार
MoE: देश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने वे प्रदेश जहां विपक्ष सत्ता में है, वहां युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी दर को उन्होंने विपक्ष की असफल बताते हुए कहा कि वे अक्षम और खतरनाक हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MoE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर गुरुवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर घेरा। जुलाई 2023 से जून 2024 के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़े के जरिए बेरोजगारी प्रतिशत बताया। उन्होंने इस दौरान विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले राज्यों में रोजगार के अवसर पैदा करने में हो रही असमानताओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार, विपक्ष द्वारा शासित केरल ने देश में युवाओं की बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। इसमें 15-29 आयु वर्ग में कुल बेरोजगारी दर 29.9 प्रतिशत थी। राज्य में 47.1 प्रतिशत महिलाएं और 17.8 प्रतिशत पुरुष बेरोजगार हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में रोजगार सृजन को लेकर काम किया जा रहा है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां बेरोजगारी दर लगातार कम हो रही है। प्रधान ने कहा, "जबकि भाजपा लगातार युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रही है, विपक्ष कुप्रबंधन और अधूरे वादों में फंसा हुआ है। इन राज्यों के लोगों के लिए जवाबदेही की मांग करने और परिणाम देने वाले नेतृत्व की ओर देखने का समय आ गया है।"
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि "युवाओं से उनका भविष्य छीना जा रहा है, खासकर युवा महिलाएं इससे पीडित हैं। युवा महिलाओं को उनकी अपनी सरकारों ने अकेला छोड़ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष शासित राज्य अपने स्वयं के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के बोझ तले दब चुके हैं। जबकि विपक्ष खोखले वादों से वोट खरीद रहा है। तो कहीं वे अपने राज्यों को कर्ज में धकेलने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस कृत्य की कीमत देश के युवा चुका रहे हैं । इस कारण इन प्रदेशों के युवा बेरोजगार, निराश और पीछे छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के साथ अक्षम्य विश्वासघात है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे न केवल अक्षम हैं, बल्कि खतरनाक भी हैं।
भाजपा शासित प्रदेशों में बढ़ाए जा रहे रोजगार क अवसर- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में शासन और आर्थिक प्रबंधन स्थिर किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों ने युवा बेरोजगारी को नियंत्रित कर लिया है। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर 2.6 प्रतिशत और गुजरात में 3.3 प्रतिशत रह गई है। प्रधान ने जोर देकर कहा कि ये राज्य दीर्घकालिक रोजगार सृजन और सुदृढ़ राजकोषीय नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।