Jobs in Kerala: कोरोना के बावजूद केरल में 181 नई आईटी कंपनियां खुलीं, 10,400 नौकरियां सृजित हुईं
कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान, राज्य के आईटी पार्कों में कुल 181 नई कंपनियों ने परिचालन शुरू किया है। इनमें से यहां तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 41, कोच्चि स्थित इंफोपार्क में 100 और कोझीकोड के साइबर पार्क में 40 कंपनियां कार्यरत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कोरोना काल के बावजूद रोजगार सृजन का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी फैलने के बावजूद, केरल में सूचना-प्रौद्योगिकी उद्योग काफी फला-फूला है। उन्होंने कहा कि प्रमुख आईटी पार्कों में 181 नई कंपनियां खुली हैं और 10,000 से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ ही राज्य ने उल्लेखनीय वृद्धि का प्रदर्शन किया है।
10,400 रोजगार के नए अवसर पैदा हुए
सीएम विजयन के मलयालम में लिखी एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राज्य में विकास के लिए संचालित की जा रही गतिविधियों, आईटी पार्कों के निर्माण और संसाधन के विकास पर ध्यान केंद्रित करने तथा सरकार द्वारा दी गई विभिन्न रियायतों ने न केवल मौजूदा उद्यमियों को बनाए रखने में मदद की है बल्कि नए औद्योगिक समूहों को भी निवेश के लिए आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान, राज्य के आईटी पार्कों में कुल 181 नई कंपनियों ने परिचालन शुरू किया है। इनमें से यहां तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 41, कोच्चि स्थित इंफोपार्क में 100 और कोझीकोड के साइबर पार्क में 40 कंपनियां कार्यरत हैं। इस अवधि के दौरान अकेले आईटी पार्कों में 10,400 रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
बजट में आईटी क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोबारी माहौल में सुधार के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार के अलावा राज्य सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बेहतर तंत्र स्थापित किया है। उन्होंने उपलब्धियों में योगदान देने वाले नीतियों, कई निर्माण गतिविधियों और नई परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि यह देखते हुए कि सरकार ने हाल ही में प्रस्तुत राज्य के बजट में आईटी क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की घोषणाएं की हैं।
कन्नूर में नया आईटी पार्क तो कोल्लम में सैटेलाइट आईटी पार्क भी बनेंगे
उन्होंने यह भी कहा कि कन्नूर में नया आईटी पार्क, कोल्लम में पांच लाख वर्ग फीट की आईटी फैसिलिटी और सैटेलाइट आईटी पार्क भी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम जनता को दिए गए आश्वासन को पूरा करते हुए लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। आईटी उद्योग, जो एक ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा।