फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Job In Animal husbandry department

8वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 20 हजार होगी सैलरी

Wed, 07 Sep 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Job In Animal husbandry department

एनिमल हसबैंड्री ड‌िपार्टमेंट, राजस्थान में कुल 116 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें ड्राइवर के पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से 8वीं पास का प्रमाणपत्र और साथ में हल्के/भारी/विशेष वर्ग की वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन


निर्धारत पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीमा के तौर पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन


इन पदों पर चयनित आवेदकों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह तथा 2,400 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'निदेशक, पशुपालन विभाग, पशुधन भवन, टोंक रोड, गांधी नगर मोड़, जयपुर (राजस्‍थान)-302015' के पते पर भेजें।

ऑफलाइन होंगे आवेदन

Job In Animal husbandry department
निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और पिछड़ा एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये जमा करने होंगे, वहीं राजस्‍थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित है।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2016 निर्धारित की गई है।

विज्ञप्ति से संबंधित अधिक जानकारी के ‌लिए www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed