{"_id":"57d3a38c4f1c1b967931839b","slug":"job-for-engineering-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए 280 पदों पर मौका, सैलरी भी है शानदार","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए 280 पदों पर मौका, सैलरी भी है शानदार
टीमं डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड ने 280 पदों पर आवेदन मंगाए है। ये पद ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास बीई/बीटेक एवं गेट में 80% अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
आवेदन के लिए आपकी उम्र 1 जुलाई 2016 तक 28 वर्ष से ज्यादा न हो। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर और आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है।
इस पद पर आवेदन करने का शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये और एससी/एसटी/पूर्व कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसके प्रिंटआउट को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें