फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   JKSSB Recruitment 2021 Apply for 1700 vacancies till 16th January sarkari naukri all details heres direct link

JKSSB Recruitment 2021 : जम्मू-कश्मीर में 1700 पदों पर भर्तियां शुरू, यहां जाने सबकी डिटेल्स

Wed, 06 Jan 2021 04:26 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 06 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2021 Apply for 1700 vacancies till 16th January sarkari naukri all details heres direct link
JKSSB Recruitment - फोटो : JKSSB

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 1700 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए थे। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2021 ही है। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों के जिला / मंडल स्तरीय कैडर के पदों के लिए जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) भर्ती  की जा रही है। 

विज्ञापन

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान 1700 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 1246 पद वित्त के लिए, 144 ट्रांसपोर्ट के लिए, चुनाव के लिए 137, संस्कृति के लिए 79, श्रम और रोजगार के लिए 78, और जनजातीय मामलों के लिए 16 पद रिक्त हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 350 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्न अंग्रेजी भाषा में ही रहेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के बाद नियत समय पर टेंटेटिव उत्तर कुंजी, बोर्ड की वेबसाइट jkssb.gov.in पर प्रदर्शित की जाएगी। आंसर की के अपलोडिंग के समय बोर्ड द्वारा तय की गई समय सीमा के भीतर प्राप्त किसी भी आपत्ति की जांच की जाएगी और इस संबंध में बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा। बाद में आंसर की को लेकर आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक को अंतिम योग्यता और कट-ऑफ अंक निर्धारित करने के लिए आवश्यक होने पर सामान्यीकृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed