फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Jammu and Kashmir Bank Apprentice recruitment know how to apply at jkbank.com

Bank Jobs: जम्मू-कश्मीर बैंक में करीब 400 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-पात्रता

Mon, 04 Sep 2023 03:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 04 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

J&K Bank Jobs: जम्मू और कश्मीर बैंक ने संबंधित जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Bank Apprentice recruitment know how to apply at jkbank.com
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

J&K Bank Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) ने संबंधित जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com और अपरेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेगन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

J&K Bank Recruitment आयु सीमा

जम्मू और कश्मीर बैंक की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों में कुल 390 अपरेंटिस पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 को 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

J&K Bank Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा प्रशिक्षु को संबंधित क्षेत्र/क्षेत्र की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) में कुशल होना चाहिए। संबंधित क्षेत्रों/क्षेत्रों के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

JK Bank Vacancy आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।

JK BNAK Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर जाएं।

  • होमपेज पर 'करियर' पर क्लिक करें।

  • 'प्रशिक्षुओं की भर्ती' के लिंक पर क्लिक करें।

  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed