फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Army Recruitment last date to registration for Sena Bharti rallies in Bihar

Sena Bharti Rally : बिहार में हो रहीं सेना भर्ती रैलियां, पंजीकरण का आखिरी मौका आज

Thu, 14 Jan 2021 02:46 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 14 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Recruitment last date to registration for Sena Bharti rallies in Bihar
सेना भर्ती रैली बिहार - फोटो : Indian Army

भारतीय सेना जल्दी ही बिहार में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैली करने जा रही है। इनके द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय थल सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती रैलियां मुजफ्फरपुर, दानापुर और कटिहार में की जाएंगी। इनमें आसपास के कईं जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा। मुजफ्फरपुर और दानापुर की भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021 है। सेना की ओर से इस संबंध में चार अधिसूचनाएं जारी की गईं हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। 

विज्ञापन

प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे : 
रैली शुरू होने से पहले पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका : 

  • मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।
  • दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे।

कटिहार में भी होगी सेना भर्ती रैली : 
भारतीय सेना की ओर से बिहार के कटिहार में भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कटिहार की रैली में अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल आदि जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा। कटिहार में प्रस्तावित भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2021 रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed