{"_id":"6ac60dc709b287034c0f9336","slug":"indian-air-force-day-2026-how-to-become-a-pilot-after-class-12-know-nda-cds-and-afcat-routes-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स में पायलट कैसे बनते हैं? 12वीं के बाद ये रास्ते खोलते हैं आसमान की उड़ान","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
एयरफोर्स में पायलट कैसे बनते हैं? 12वीं के बाद ये रास्ते खोलते हैं आसमान की उड़ान
Thu, 08 Oct 2026 06:04 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:04 AM IST
सार
Indian Air Force Day 2026: भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्तूबर को मनाया जाता है। अगर आप वायु सेना में पायलट बनना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद एनडीए और स्नातक के बाद सीडीएस या एएफसीएटी के जरिए मौका मिल सकता है। चयन के बाद एसएसबी, मेडिकल जांच और उड़ान प्रशिक्षण पूरा करना होता है। इसके बाद पायलट बनने का रास्ता साफ होता है।
विज्ञापन
पायलट बनने का सपना पूरा होगा, बस ये परीक्षा दें
- फोटो : AI Generated
विस्तार
हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की वायु सेना की भूमिका, उपलब्धियों और उसके जवानों के साहस को याद करने का मौका होता है। भारतीय वायु सेना में कई तरह के पद होते हैं, लेकिन युवाओं के बीच पायलट बनने का सपना काफी खास होता है। लड़ाकू विमान उड़ाने से लेकर देश की हवाई सुरक्षा में भूमिका निभाने तक, पायलट की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। अगर आप भी भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद आपके पास कुछ प्रमुख रास्ते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये रास्ते कौन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद कौन सा रास्ता खुलता है?
12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में पायलट बनने का प्रमुख रास्ता राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए है। इसके लिए उम्मीदवार को संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की एनडीए परीक्षा देनी होती है। वायु सेना के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित विषय होना जरूरी है। एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी की प्रक्रिया से गुजरना होता है। चयन होने पर खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में करीब तीन साल का प्रशिक्षण मिलता है। इसके बाद संबंधित उड़ान प्रशिक्षण पूरा करके उम्मीदवार वायु सेना में पायलट के रूप में आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
स्नातक के बाद कौन सा मौका मिलता है?
अगर किसी उम्मीदवार ने 12वीं के बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो उसके लिए भी भारतीय वायु सेना में पायलट बनने के रास्ते मौजूद हैं। इनमें संयुक्त रक्षा सेवा यानी सीडीएस परीक्षा और वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी एएफसीएटी प्रमुख हैं। सीडीएस के जरिए वायु सेना की उड़ान शाखा में जाने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होती है। वहीं एएफसीएटी के जरिए स्नातक उम्मीदवार उड़ान शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, हर भर्ती में आयु, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है।
विज्ञापन