फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   HSSC cancels written exams of gram sachiv for 700 posts question papers leaked

HSSC : पर्चा लीक के कारण रद्द हुई ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा, राजनीति भी गरमाई

Sun, 17 Jan 2021 02:28 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 17 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
HSSC cancels written exams of gram sachiv for 700 posts question   papers leaked
HSSC

हरियाणा सरकार ने हाल ही में आयोजित हुई ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। राज्य में ग्राम सचिवों के रिक्त 700 पदों को भरने के लिए  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से यह परीक्षा 09 और 10 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के पर्चा लीक होने का मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार की ओर से इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसे लेकर राज्य में राजनीति भी गरमा गई है। 

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को  09 और 10 जनवरी को दो-दो पारियों में आयोजित की गई लिखित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। ग्राम सेवक के लगभग 700 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है और उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। 
विज्ञापन


हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी कॉलेजों और अन्य संस्थानों में मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पाई गई हैं।  इसलिए, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। चौटाला ने कहा, हमारी कोशिश है कि केवल योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5,000 रुपए का मुआवजा देने की मांग
इस बीच, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि लिखित परीक्षाओं को रद्द करके, राज्य सरकार ने गुंडागर्दी को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले की एफआईआर दर्ज करने की मांग और इसकी स्वतंत्र जांच की भी मांग की है। सुरजेवाला ने कहा कि लगभग 10 लाख लोगों ने यह परीक्षा दी थी। उन्होंने राज्य सरकार से परीक्षा में बैठने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को करीब 5,000 रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।


बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी थी 
इससे पहले हाल ही में हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी थी। अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए बार-बार अलग-अलग आवेदन फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा और उन्हें हर बार भर्ती परीक्षा के लिए अलग से फीस देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, सरकार ने ग्रुप सी और डी पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को भी समाप्त कर दिया है। हरियाणा सरकार ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकल पंजीकरण पोर्टल शुरू किया। पोर्टल के लॉन्च के साथ, उम्मीदवारों को केवल एक बार पोर्टल पर आवेदन करने और फीस जमा करने की आवश्यकता होगी। राज्य सरकार ने ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ कर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत दी है। विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी तथा गैर-राजपत्रित शिक्षण पदों के लिए भर्ती के लिए इस पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed