{"_id":"621c6d4772504a205e0c35b3","slug":"will-cbse-second-term-exam-is-stuck-in-online-and-offline-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Term 2 Exam 2022: क्या है अभी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन में अटकी है सीबीएसई की दूसरे टर्म की परीक्षा, जानिए इससे जुड़ी ये नई अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CBSE Term 2 Exam 2022: क्या है अभी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन में अटकी है सीबीएसई की दूसरे टर्म की परीक्षा, जानिए इससे जुड़ी ये नई अपडेट
Mon, 28 Feb 2022 12:05 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 PM IST
सार
CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से अपनी टर्म 1 की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान था कि इसका रिजल्ट फरवरी में जारी होगा लेकिन फरवरी का महीना खत्म हो चुका है और अब तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड टर्म-2 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। हालांकि सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की कंप्लीट डेटशीट जारी नहीं की है। उम्मीद है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में इसे जारी किया जा सकता है। वहीं, छात्र टर्म-2 के एग्जाम ऑनलाइन कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में कराए जाने की बात सामने आई है। स्टूडेंट्स को परीक्षा से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। अगर छात्र घर पर रहकर इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों की मदद से अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक कर Safalta CBSE Board Online classes-Join Now सफलता क्लासेस से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आएगा टर्म-1 का रिजल्ट
CBSE ने टर्म-2 की एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है लेकिन टर्म-1 के रिजल्ट पर कोई अपडेट नहीं दिया है। माना जा रहा है कि रिजल्ट मार्च में घोषित हो सकता है। 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम दो मार्च 2022 से शुरू होने वाले हैं। यह भी हो सकता है कि बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 रिजल्ट एक साथ जारी किया जाए।
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
खबर है कि सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के अलावा Digilocker पर भी जारी किए जाएंगे। सीबीएसई छात्रों को SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दे सकती है।
विज्ञापन