UP Constable Recruitment 2022: इस बार क्यों है कटऑफ बढ़ने की उम्मीद और नोटिफिकेशन को लेकर क्या है अपडेट, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को जल्द ही हजारों नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। दरअसल राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। UPPBPB द्वारा इस भर्ती के संबंध में अभी तक दी गई जानकारियों के मुताबिक इसके जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों के साथ फायरमैन के 172 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।
इस बार क्यों है कटऑफ बढ़ने की उम्मीद :
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा इसी साल अक्टूबर के महीने में हो सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती का कट ऑफ पिछली भर्ती से थोड़ा अधिक रह सकता है। दरअसल कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकी पिछली भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इसकी पिछली भर्ती की तुलना में 10 से 12 मार्क्स अधिक स्कोर करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इससे पहले 2018 के आखिर में 49,568 पदों के लिए आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी 300 में से 185.3465 मार्क्स लाकर, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 172.3272 मार्क्स लाकर, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी 145.3909 मार्क्स लाकर तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी 114.1932 मार्क्स लाकर सफल हुए थे।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। हालांकि, इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।