फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Which candidates can be deprived of taking part in this and when will the notification be issued-safalta

UP Constable Recruitment 2022: किन अभ्यर्थियों को इसमें हिस्सा लेने से किया जा सकता है वंचित और कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें यहाँ

Wed, 18 May 2022 02:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 18 May 2022 02:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में जारी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Which candidates can be deprived of taking part in this and when will the notification be issued-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। राज्य में कॉन्स्टेबल भर्तीको आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए मई के आखिर में या जून की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकिइस संबंध में अभी तक UPPBPB ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कररहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable FREE Classes-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UP कांस्टेबल सैलरी 
UP कांस्टेबल सिलेबस
UP कांस्टेबल एलिजिबिलिटी 
UP कांस्टेबल कट ऑफ  

ऐसे अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने से किया जा सकता है वंचित :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में 12वीं  या इसके समकक्ष किसी परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था। इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक 12वीं या इसके समकक्ष किसी परीक्षा मेंपास होना आवश्यक था और इनके पास इसके दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिये थे। साथ ही अपेक्षित शैक्षिक अर्हता हेतु परीक्षा में सम्मिलित हुए (अपियर्ड) अथवा सम्मिलित होने वाले (अपियरिंग) अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं माने गए थे। इसी आधार पर यह उम्मीद जताईजा रही है कि इस बार की भर्ती में भी आवेदन की आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों के पास 12वीं या समकक्ष परीक्षा में सफल होने का सर्टिफिकेट होना आवश्यक किया जा सकता है और जिनके पास यह सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें आवेदन करने से वंचित किया जा सकता है।हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मई या जून महीने में जारी किया जा सकता है और इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जारही है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन सभी विषयों को मिलाकर कुल 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed