UP Police SI Result : कब आएगा दरोगा भर्ती का रिजल्ट, महीनों से दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लाखों अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश में सबइंस्पेक्टर समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यूपीपीआरपीबी द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 9534 पदों पर कराई जा रही दरोगा भर्ती का रिजल्ट किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा परिणाम के लिए लंबे समय से लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। यूपीपीआरपीबी ने पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में इस परीक्षा का आयोजन किया था जिसके तीन माह बीत जाने के बाद भी रिजल्ट को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालंकी, भर्ती बोर्ड ने लंबे समय से लटके हुए परीक्षा परिणामों को जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। ऐसे में अनुमान है कि यह महीना उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी ला सकता है और भर्ती की धीमी पड़ चुकी गति में तेजी आएगी। रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP Special EBooks PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
दस्तावेज सत्यापन में देखे जाएंगे ये मूल सर्टिफिकेट
हाईस्कूल की मार्कशीट।
इंटर की मार्कशीट।
दसवीं का प्रमाणपत्र।
बारहवीं का प्रमाणपत्र।
ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की मूल अंक तालिका।
बैचलर डिग्री की मूलप्रति।
व्यक्तिगत पहचान पत्र ।
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
आर्थिक रूप से पिछड़े होने का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
इस संबंध में और अधिक जानकारी भर्ती बोर्ड द्वारा सत्यापन से पहले उम्मीदवारों के साथ साझा कर दी जाएगी।