UP Panchayat Sahayak Recruitment 2022: दो हजार से अधिक पदों पर कराई जा रही पंचायत सहायक भर्ती के उम्मीदवारों को कब तक दे दी जाएगी नियुक्ति, क्या है मेरिट बनाने के नियम
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की ओर से यूपी पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर केपदों पर भर्ती कराई जा रही है। पंचायतीराज विभाग इसके जरिए 2,783 पदों पर भर्ती करेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी की गई एक नोटिस के अनुसार कुल 2,783 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन कीशुरुआत 18 मई से हो चुकी है जोकि 3 जून, 2022 तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना अनिवार्य है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिएउम्मीदवार पंचायती राज विभाग यूपी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
कब तक मिल सकती नियुक्ति
इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 3 जून को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 10 से 17 जून 2022 तक आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई प्रशासनिक समिति के समक्ष उपलब्ध कराकर मेधा सूची तैयार की जाएगी जिसे 18 से 25 जून तक संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा परीक्षण कर संस्तुति दी जाएगी। सभी मानदंडों में पात्र पाए जाने वाले उम्मीदवारों को 26 से 28 जून 2022 तक ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।
इन नियमों पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट
भर्ती में उस वर्ग के उम्मीदवारों को पहले वरीयता दी जाएगी जाति/वर्ग का ग्राम प्रधान का पद आरक्षित होगा।
कोविड-19 के मृतकों को वरीयता क्रम में सबसे पहले रखे जाने का प्रावधान किया गया है।
अगर दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।
किन्ही दो उम्मीदवारों के शैक्षिक अंक और आयु सीमा भी समान होगी तो ऐसे में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जिसने पहले आवेदन किया होगा।
दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता मिलेगी।
किन्ही दो उम्मीदवारों के शैक्षिक अंक और आयुसीमा भी समान होगी तो ऐसे में पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।
इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा निर्धारित की गई कमेटी द्वारा किया गया निर्णय ही अंतिम रूप से मान्य होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।