UP Lekhpal Exam 2022: इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी और क्या इसमें हिस्सा लेने के लिये फिर से देना होगा आवेदन शुल्क, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित करेगी। PET के आधार पर हो रही इस भर्ती के जरिए लेखपाल के 8,085 पदों को भरा जाना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवाचयन आयोग (UPSSSC) द्वारा हाल ही में जारी किये गए एग्जाम कैलेंडर में इस बात की जानकारी दी गई है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधारपर हो रही इस भर्ती के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। राज्य में लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ीसंख्या में भर्ती काफी सालों के बाद निकली है। इसलिए इस भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अगर आप लेखपाल कीपरीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी :
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग परीक्षा से तकरीबन दो या तीन सप्ताह पहले यानी मई के आखिरी हफ्ते में या जून के शुरुआती हफ्ते में इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइटपर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या फिर से देना होगा आवेदन शुल्क :
इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एक बार और आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है। दरअसल आयोग ने PET में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियोंको इस भर्ती के लिए 25 रुपये का शुल्क जमा करके आवेदन करने का मौका दिया था। लेकिन लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PETके मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और सीमित संख्या में अभ्यर्थियों को इसकी परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आधिकारिकअधिसूचना के मुताबिक जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य घोषित किए जाएंगे, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले फिर से शुल्कजमा करना होगा। हालांकि अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि अभ्यर्थियों को उस समय कितने रुपये का शुल्क जमा करना होगा।