फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the admit card of RRB NTPC CBT 2 be issued-safalta

RRB NTPC Exam 2022: कब तक जारी होंगे CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड और CBT 1 से कितनी अलग होगी यह परीक्षा, जानें यहाँ

Thu, 21 Apr 2022 03:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 21 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC भर्ती के CBT 2 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा में तकरीबन सात लाख यूनिक रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
When will the admit card of RRB NTPC CBT 2 be issued-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को और इसका एडिशनल रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया था। अब बोर्ड ने इस भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। RRB इस भर्ती के लेवल-4 और लेवल-6 पदों के लिए CBT 2 का आयोजन 9 मई व 10 मई 2022 को करेगी। जबकि लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों केलिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। 35,277 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के CBT 2 में तकरीबन 7 लाख यूनिक रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। अगर आप भी इस भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं और इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

RRB इस भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी के लिए उनका प्रोविजनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिनों पहले जारी कर सकती है। वहीं, अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड तथा परीक्षा की तारीखों से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

CBT 1 से कितनी अलग होगी यह परीक्षा :

NTPC भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली दूसरे चरण की परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दरअसल दूसरे चरण की परीक्षा मेंअभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल केहिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। जबकि, CBT 1 में सभी अभ्यर्थियोंके लिए कॉमन परीक्षा हुई थी। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन120 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि CBT 1 की तरह इसमें भी नॉर्मलाइजेशन और नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखनेवाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed