फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What type of questions were asked in the last MTS recruitment-safalta

SSC MTS Exam 2022: पिछली MTS भर्ती में पूछे गए थे किस तरह के प्रश्न और कितना गया था कटऑफ, पूरा एनालिसिस देखें यहाँ

Thu, 16 Jun 2022 11:44 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 16 Jun 2022 11:44 PM IST
सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच होनी है। इस भर्ती के जरिए MTS के 3,698 पदों और हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
What type of questions were asked in the last MTS recruitment-safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा अगले महीने में आयोजित होगी। SSC द्वारा इस परीक्षा के संबंध में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इसका आयोजन पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच किया जाना है। SSC ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी तथा चार दिन पहले उनका मूल एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती मेंहिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली MTS भर्ती में पूछे गए थे किस तरह के प्रश्न :

वर्तमान MTS भर्ती से पहले आयोजित की गई MTS भर्ती 2020 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बिच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें अधिकतर प्रश्न इजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके अधिकतर शिफ्ट्स में तकरीबन 80 से 85 फीसदी प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे।

विज्ञापन

कितना गया था कटऑफ :

MTS भर्ती 2020 में सीटों की संख्या काफी कम थी और इसका प्रभाव इसके कट ऑफ पर भी देखने को मिला था। दरअसल MTS भर्ती 2020 के 18 से 25 साल की श्रेणी में बिहार राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.06 मार्क्स और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 91.44 मार्क्स गया था। इसके अलावा अन्य राज्यों के कट ऑफ में भी वृद्धि देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कितने पदों पर होगी भर्ती :

इस भर्ती के जरिये पहली बार MTS के साथ हवलदार के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीयना रकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती के जरिये कुल 7301 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed