फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What is the latest update regarding UP Constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट और इस बार आवेदन करने के लिए देना पड़ सकता है कितना शुल्क, जानें यहाँ

Fri, 22 Apr 2022 10:53 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 22 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
 

विज्ञापन
What is the latest update regarding UP Constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर सकती है। राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर कई सालों के बाद भर्ती निकलने जा रही है। इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB राज्य में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों की तरह इस भर्ती में भी 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। हालांकि इस संबंध में ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

इस भर्ती को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट :

इस भर्ती के आयोजन के लिए UPPBPB ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले कुछ दिनों के भीतर इसको आयोजित करने के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद मई या जून तक इसका नोटिफिकेशनभी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है और अक्टूबर में लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए UPPBPB द्वारा कोई सूचना जारी किए जाने के बाद ही सामनेआ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना रह सकता है आवेदन शुल्क :

राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी। इस भर्ती का भी आयोजन UPPBPB द्वारा ही किया गया था और इसमें हिस्सा लेनेके लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में भी आवेदन शुल्क 400 रुपये ही रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी UPPBPB द्वारा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed