फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   What is the difference between CTC, gross and net salary?

वेतन : क्या आपको सीटीसी, ग्रॉस और नेट सैलरी के बीच का अंतर पता है?

Fri, 02 Apr 2021 08:17 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Apr 2021 08:17 PM IST
सार

  • सीटीसी = प्रत्यक्ष लाभ + अप्रत्यक्ष लाभ + बचत योगदान

विज्ञापन
What is the difference between CTC, gross and net salary?
वेतन - फोटो : pixabay

विस्तार

हाल ही में खबरें आ रही थी कि केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष से नई वेतन संहिता (न्यू वेज कोड) को अमल में लाया जाना था। लेकिन राज्यों की ओर से तैयारी न हो पाने एवं कुछ अन्य वजहों से इसे फिलहाल टाल दिया गया है। दरअसल सरकार ने 29 केंद्रीय लेबर कानूनों को मिलाकर 4 नई संहिता तैयार की है। इसके अंतर्गत आने वाली नई वेतन संहिता के प्रावधान के अनुसार कर्मचारी की बेसिक सैलरी उसके सीटीसी के 50 फीसदी के बराबर या उससे अधिक होनी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है सीटीसी, सैलरी पैकेज, बेसिक सैलरी और ग्रॉस सैलरी में क्या अंतर होता है? अगर आप इनके बीच के फर्क के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए…

विज्ञापन

सीटीसी का अर्थ है कर्मचारी पर खर्च करने वाली राशि

कंपनी द्वारा अपने कर्मचारी पर साल में खर्च किया जाने वाला पैसा, कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) यानी कंपनी की लागत कहलाता है। इसके अंतर्गत घर किराया भत्ता, बचत योगदान, मेडिकल इंश्योरेंस और संचार भत्ता आदि शामिल होता है। वहीं कुछ कंपनियों द्वारा सीटीसी में ही ग्रेच्युटी को भी शामिल किया जाता है। यह एक तरह का बोनस है, जो कंपनी अपने कर्मचारी को उसके रिटायर होने या नौकरी छोड़ने के बाद देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है ग्रॉस सैलरी (सकल वेतन)?

सकल वेतन, वास्तविक राशि को संदर्भित करता है। किसी भी कटौती से पहले मिलने वाला वेतन ही सकल वेतन होता है। इसमें आपका मूल वेतन (बेसिक सैलरी) के साथ-साथ प्रोत्साहन बोनस, घर किराया भत्ता और कर्मचारी भविष्य निधि शामिल होता है। यह एक वर्ष में बिना किसी कटौती के कंपनी द्वारा उसके कर्मचारी को देने वाला वेतन है।

विज्ञापन

यह है सीटीसी और सकल वेतन में अंतर

सकल वेतन किसी भी कर्मचारी को सालाना मिलने वाले वेतन, भत्ते और ऐड-ऑन लाभों का एकत्रीकरण है। वहीं सीटीसी कंपनी द्वारा कर्मचारी पर लगाई गई कुल लागत है। सकल वेतन में कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी का बिमा शामिल नहीं होते हैं। लेकिन सीटीसी में यह दोनों शामिल होते हैं। 

क्या होता है नेट या शुद्ध वेतन का मतलब?

टेक होम सैलरी या नेट सैलरी को हिंदी में शुद्ध वेतन कहा जाता है। यह वो भुगतान होता है जो आपकी कंपनी द्वारा हर तरह की कटौती के बाद दिया जाता है। यह वो वेतन है जो महीने के अंत में कंपनी द्वारा आपके खाते में भेजा जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed