फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What are the updates regarding the notification of UP Constable Recruitment 2022-safalta

UP Constable Recruitment 2022: नोटिफिकेशन को लेकर क्या है अपडेट और कौन सी हैं वो अतिरिक्त योग्यताएं जिनसे आपको इसमें मिल सकती है वरीयता

Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों के लिए बंपर बहाली निकलने वाली है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
What are the updates regarding the notification of UP Constable Recruitment 2022-safalta
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही बंपर बहाली निकलने वाली है। दरअसल राज्य के पुलिस विभाग में इस वक्त कॉन्स्टेबल और SI समेत हजारों पद खाली हैं। राज्य के पुलिस विभाग में भर्तियों को आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन पदों में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पद भी शामिल हैं और इनके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है। एजेंसी का चयन होते ही UPPBPB इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कररहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

इन अतिरिक्त योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को मिल सकती है वरीयता:

उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में डीओईएसीसी (डोएक)/नाइलिट सोसायटी से कम्प्यूटर में 'ओ' स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले या प्रादेशिक सेनामें न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा करने वाले या राष्ट्रीय कैडेट कोर का "बी " प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई थी। हालांकि, इन अतिरिक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को इस बार निकलने वाली भर्ती में वरीयता दी जाती है या नहीं, इसकी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

किस स्थिति में मिलता है वरीयता का लाभ :

ऊपर दिए गए अतिरिक्त योग्यताओं को धारित करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता का लाभ सिर्फ कुछ ही परिस्थितियों में मिलता है। दरअसल इस भर्ती में अगर दो या दो सेअधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आ जाते हैं तो ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए अभ्यर्थियों की कई स्तर पर तुलना की जाती है। इसी दौरान अगर किसी अभ्यर्थीके पास ऊपर दी गई अतिरिक्त योग्यताएं होती हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद परआवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि जरूरी योग्यताओं के संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आपाएगी।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed