{"_id":"66efc4e259200c1d31099257","slug":"western-railway-has-recruited-for-5066-apprentice-posts-iti-pass-can-apply-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway Recruitment 2024: पश्चिम रेलवे ने 5066 अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, 24 साल वालों को मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Railway Recruitment 2024: पश्चिम रेलवे ने 5066 अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, 24 साल वालों को मौका
Sun, 22 Sep 2024 12:49 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:49 PM IST
सार
Railway Recruitment 2024: पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 5066 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके आवेदन 23 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। संबंधित ट्रेड से आईटीआई पास कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Railway Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के अच्छी खबर है। हाल ही में रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर पश्चिम रेलवे भर्ती करेगा। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस के 5066 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड्स के अप्रेंटिस के पद पर नियुक्ति की जाएगी। वे उम्मीदवार जिन्होंने वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, पेंटर आदि ट्रेड से आईटीआई की है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा। अप्रेंटिस के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2024 है।
विज्ञापन
Trending Videos
आवदेन शुल्क
पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होनी चाहिए। साथ पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम आयुसीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
नियुक्तियां फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी। भर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। मेरट 10वीं और आईटीआई के नंबर के आधार पर तय की जाएगी। दोनों कक्षाओं का 50-50 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा।