Indian Navy Recruitment 2022: नौसेना में ग्रुप सी के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें 10वीं पास कैसे पा सकते हैं नौकरी?
नौसेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी की गई ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Navy Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नौसेना की पश्चिमी कमान ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशेन जारी किया है। इस भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं , वह आवेदन करने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें।
Indian Navy Recruitment 2022 : इन पदों पर होगी नियुक्ति
नौसेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी की गई ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 127 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर विज्ञापन जारी होने के 60 दिनों के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल, 2022 तक है।
Indian Navy Recruitment 2022 : भर्ती की विवरण
फायरमैन के लिए रिक्त पदों की संख्या - 120
फार्मासिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या - 1
पेस्ट कंट्रोल वर्कर के लिए रिक्त पदों की संख्या - 6
Indian Navy Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, अंतरिम नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। गुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास में न्यूनतम दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार davp.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2022 : कैसे करना है आवेदन?
इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र को davp.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। आवेदन पत्र पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को लगाकर The Flag Officer Commanding in chief, Headquarters Western naval Command, Ballad Pier, Near Tiger Gate, Mumbai- 400001 के पते पर भेज दें।