फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBPSC WBJS Exam 2022 Registration Begins Know Job Details and how to apply at wbpsc.gov.in

WBPSC WBJS 2022: पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, जूनियर सिविल जज पद के लिए करें अप्लाई

Wed, 11 Jan 2023 05:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

WBPSC WBJS Recruitment 2022-23: पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBPSC WBJS Exam 2022 Registration Begins Know Job Details and how to apply at wbpsc.gov.in
WBPSC WBJS Recruitment Exam 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

WBPSC WBJS Exam 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 31 जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आठ फरवरी से 15 फरवरी, 2023  तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा भर्ती अभियान का उद्देश्य पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के तहत कुल 29 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, पद के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को उसी वेबसाइट के माध्यम से 'एक बार पंजीकरण' योजना के अनुसार खुद को नामांकित करना आवश्यक है। जो लोग पहले से ही उसी वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से नामांकन कर चुके हैं, उन्हें एक बार फिर से नामांकन करने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन

WBPSC WBJS के लिए योग्यता एवं पात्रता

राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून में डिग्री होनी जरूरी है। वहीं, परीक्षा के लिए विज्ञापन की तारीख को भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। बंगाली में पढ़ने, लिखने और बोलने की समझ जरूरी है। वहीं, आवेदक उम्मीदवार की आयु 30 दिसंबर, 2022 तक 23 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदकों को 210 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

 

WBPSC WBJS परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया

आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (MCQ प्रकार), अंतिम परीक्षा (पारंपरिक प्रकार - लिखित) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा मार्च 2023 या उसके आसपास कोलकाता (कोड –11) और दार्जिलिंग (कोड –12) में आयोजित की जाएगी। अंतिम लिखित परीक्षा कोलकाता में मई 2023 या उसके आसपास आयोजित की जाएगी। उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण कोलकाता में लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

 

विज्ञापन

WBPSC WBJS 2022 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन के तहत 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का उपयोग करके फॉर्म भरें और अपना एनरोलमेंट नंबर जनरेट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नामांकन संख्या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed