फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   VSSC Recruitment 2022 for the post of trade apperentice know how to apply sarkari naukri

VSSC Recruitment 2022: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां, इस तारीख तक करें आवेदन

Tue, 29 Mar 2022 11:39 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 AM IST
सार

VSSC Recruitment 2022: VSSC में ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 4 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
VSSC Recruitment 2022 for the post of trade apperentice know how to apply sarkari naukri
VSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

VSSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष विभाग, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह इस खबर को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन

VSSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
VSSC में ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 4 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि VSSC देश के कुछ सबसे अच्छे संस्थानों में से एक है। इसलिए इस भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

VSSC Recruitment 2022: 315 पदों पर होनी है भर्तियां
भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 315 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए सभी जरूरी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।  

विज्ञापन

VSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
ट्रेड अप्रेंटस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास में NCVT द्वारा जारी की गई ITI/NTC की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 31 मार्च, 2022 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। दिव्याग वर्ग के उम्मीदवारों को उनके वर्ग में आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारो का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

VSSC Recruitment 2022: कैसे करना होगा आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना होगा। इसके बाद आवेदन को  Senior Administrative Officer, Recruitment and Review Section, VSSC, Thiruvananthapuram - 695022 के पते पर भेजना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed