फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   vacancy of junior engineer posts

104 पदों पर सरकारी नौकरी, 32 हजार तक सैलरी

Wed, 22 Apr 2015 08:09 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
vacancy of junior engineer posts

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट-IV के कुल 104 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 56 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 29 पद, अनुसूचित जाति के 18 पद व अनुसूचित जनजाति के 01 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


आयु की गणना 30 अप्रैल, 2015 से होगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 11,900 रुपये से लेकर 32,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

vacancy of junior engineer posts

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं व 'प्यूपल एंड करियर्स' पर क्लिक करके ‌‌दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथ‌ि 11 मई, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून, 2015 को चेन्नई में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने व अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌आधिकारिक वेबसाइट www.cpcl.co.in पर लॉग्‍ा ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed