फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Uttar Pradesh Public Service Commission uppsc postpones pcs prelims 2021 with all exam of june month due to surge of corona

कोरोना का खौफ: यूपीपीएससी ने जून माह में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाएं टाली, आयोग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 13 May 2021 08:45 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 13 May 2021 08:45 AM IST
सार

यूपीपीएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक जून में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Public Service Commission uppsc postpones pcs prelims 2021 with all exam of june month due to surge of corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यूपीपीएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक जून में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। इसमें जून माह की 13 और 20 तारीख को क्रमश: आयोजित होने वाली सम्मलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2021, सहायक वन सरंक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा 2021 और प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2020 शामिल हैं। 

विज्ञापन

हालांकि आयोग द्वारा यह सूचित नहीं किया गया है कि इन भर्ती परीक्षाओं को कितने समय के लिए टाला गया है। यूपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उक्त परीक्षाओं की अग्रिम तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन

आयोग ने परीक्षा आयोजित करने के लिए बनाई थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने जून में प्रस्तावित परीक्षाओं को आयोजित करने की योजना बनाई थी। इस योजना के अनुसार 23 जिलों में दो पालियों में परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थियों के बीच दो वर्ग मीटर की दूरी रखने के लिए एक केंद्र में 500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से 20 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों और 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसलिए आयोग ने अगले आदेश तक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

 

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed