फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Uttar Pradesh AWAS VIKAS Recruitment 2020: 461 vacancy for engineers, application process begins very soon

उत्तर प्रदेश: आवास विकास परिषद में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होंगी भर्तियां

Mon, 12 Oct 2020 05:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 12 Oct 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh AWAS VIKAS Recruitment 2020: 461 vacancy for engineers, application process begins very soon
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती होने जा रही हैं। कुल 461 पदों पर इंजीनियरों की भर्ती होगी। बता दें कि ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर होंगी। इस भर्ती के लिए कुछ पदों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जबकि कुछ का इसी महीने भेजा जाएगा। आवास विकास में युवाओं को इंजीनियर बनने का यह सुनहरा मौका है।

विज्ञापन

 
पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 384 पद
असिस्टेंट इंजीनियर – 77 पद
 
आवास आयुक्त अजय चौहान खाली पदों पर भर्ती के प्रयास में तेजी से लगे हैं ताकि युवाओं को जल्द नौकरी मिले और परिषद में इंजीनियरों की कमी भी दूर हो जाए। कुछ भर्तियों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसी महीने भेजा जाएगा जबकि सहायक अभियंताओं के 77  पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग से कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव भी लोक सेवा आयोग को इसी महीने जाएगा। आवास विकास परिषद दोनों आयोगों से शीघ्र भर्ती की सिफारिश भी कर रहा है। ताकि 2021 तक परिषद को युवा इंजीनियर मिल जाएं।
विज्ञापन

 
रिक्त पदों की स्थिति - 

आवास विकास में कुल एई व जेई के पद -  783
एई व जेई के खाली पद - 461

एई के कुल पदों की संख्या    187
मैजूदा समय में कुल एई - 110
एई के खाली पद -  77

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी के मौके, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जेई के कुल पद  596
मौजूदा समय में जेई - 212
जेई के खाली पदों की संख्या - 384 

मालूम हो कि करीब दो वर्ष पहले सहायक अभियंताओं की भर्ती आईआईटी कानपुर से कराने की तैयारी की गई थी। इसके लिए कानपुर आईआईटी से प्रस्ताव भी मांगा गया था। भर्ती की सहमति भी दे दी थी लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया है। सहायक अभियंताओं की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से ही होगी।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश AWAS VIKAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed