फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2022: If you want to take advantage of free bus facility while joining UPTET, then you have to do this work, see complete information here-safalta

UPTET Exam 2022: UPTET में शामिल होने के दौरान अगर उठाना चाहते हैं निशुल्क बस सुविधा का लाभ तो करना होगा ये काम, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Tue, 18 Jan 2022 03:30 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 18 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UPTET Exam 2022: If you want to take advantage of free bus facility while joining UPTET, then you have to do this work, see complete information here-safalta
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) इस बार 23 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। पहले यह परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE UPTET EBook- Download Now की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उठा सकते हैं निःशुल्क बस सुविधा का लाभ 

28 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद यह ऐलान किया गया था की अगली बार जब यह परीक्षा आयोजित होगी, तो इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी 22 जनवरी से 24 जनवरी तक बसों में निःशुल्क आवागमन कर सकेंगे। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी पर स्वहस्ताक्षर करते हुए कहां-कहां जा रहे या कहां से आ रहे है, इसका ब्यौरा लिखकर बस कंडक्टर को देना होगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UPTET Syllabus
UPTET Eligibility

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को जारी होगा UPTET का रिजल्ट :

UPBEB ने UPTET के पुनःआयोजन की तारीख घोषित करने के साथ ही इसके लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 23 जनवरी को इस परीक्षा को आयोजित करने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। आंसर की पर अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे और इसके बाद 25 फरवरी को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

22 जनवरी से 24 जनवरी तक छात्रों को मिलेंगे यह फायदे

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed