फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2022: how many questions will be asked and will there be negative marking in this exam-safalta

UPTET Exam 2022: UPTET में किस विषय से आएंगे कितने अंक के प्रश्न और क्या इस परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

Sat, 08 Jan 2022 09:47 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 08 Jan 2022 09:47 AM IST
सार

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
UPTET Exam 2022: how many questions will be asked and will there be negative marking in this exam-safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब बहुत ही कम समय बचा है। यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जानी है। पहले ये परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को धार देने और रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और UPTET FREE EBooks- Download Now की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस विषय से आएंगे कितने अंक के प्रश्न :

UPTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
UPTET सैलरी - पढ़ें यहाँ 
UPTET टिप्स और स्ट्रेटेजी 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी नेगेटिव मार्किंग :

UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी बेफिक्र होकर सभी प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं लागू की जाएगी। गौरतलब है कि UPTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसका पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसका पेपर 2 देना होता है।

UPTET परीक्षा से पहले इस डॉक्युमेंट्स को रखे तैयार

आगे पढ़ें  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed