Stenographer Bharti: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती शुरू, करीब एक लाख रुपये तक होगा वेतन
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से करीब 300 पदों पर स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आप इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
UPSSSC Recruitment आयुसीमा
स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 06 नवंबर से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना आवेदन संशोधित कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Stenographer Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
यूपी में स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण में 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए।
UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2023 वेतन
स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।
Stenographer Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।