{"_id":"6af7a487404a0b7efe0e8a77","slug":"jeevan-dhara-dr-apj-abdul-kalam-think-of-something-new-today-curiosity-is-fundamental-basis-of-growth-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: आज कुछ नया सोचें, जिज्ञासा ही विकास का मूल आधार है","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: आज कुछ नया सोचें, जिज्ञासा ही विकास का मूल आधार है
Sat, 14 Nov 2026 05:30 AM IST
ज्योति भास्कर
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति)
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:30 AM IST
सार
आज बाल दिवस के दिन अपनी सोचने की क्षमता को कमजोर मत पड़ने दीजिए। भले ही जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न हों। जिज्ञासा ही विकास का मूल आधार है।
विज्ञापन
सोचना प्रगति है और न सोचना ठहराव (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट ग्राफिक्स / एजेंसी
विस्तार
बाल दिवस का अवसर केवल बचपन का उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें उनके सपनों की ओर बढ़ने और उन सपनों को हकीकत में बदलने का संकल्प लेने का भी है। मेरे प्यारे बच्चों, मैं आपसे ब्रह्मांड के उन अद्भुत रहस्यों के बारे में बात करना चाहता हूं, जिनके द्वार मनुष्य की जिज्ञासा और चिंतन से खुलते हैं।
जीवन में कितने ही उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, अपनी सोचने की क्षमता को कभी कमजोर मत पड़ने देना। सोचना प्रगति है और न सोचना ठहराव। यह ठहराव केवल आपको ही पीछे नहीं ले जाता, बल्कि किसी संस्था और पूरे राष्ट्र की विकास यात्रा को भी रोक सकता है।
सोच से विचार जन्म लेते हैं, विचारों से कर्म और कर्म से परिवर्तन आता है। इसलिए, केवल ज्ञान प्राप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है। यदि ज्ञान को कर्म में नहीं बदला गया, तो वह अधूरा और निष्प्रभावी रह जाता है। ज्ञान जब कर्म के साथ जुड़ता है, तभी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
बहुत-से छात्र मुझसे पूछते हैं कि हम विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए क्या कर सकते हैं? मेरा उत्तर बहुत सरल है। आपको अपने आसपास की दुनिया को बेहतर बनाने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। इसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करें। आप जिस भी विषय का अध्ययन कर रहे हैं, उसे पूरी लगन और गहराई से समझने का प्रयास कीजिए। भविष्य की चिंता में अपनी ऊर्जा नष्ट करने के बजाय वर्तमान में अपनी क्षमताओं को निखारिए।
अक्सर विद्यार्थी और उनके माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार मिलेगा या नहीं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप किसी भी विषय की पढ़ाई कर रहे हों, यदि उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, तो आपके लिए नए अवसरों के नए द्वार हमेशा खुलेंगे ही।