फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Registration begins apply online at upsssc.gov.in

Stenographer Bharti: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती शुरू, करीब एक लाख रुपये तक होगा वेतन

Tue, 17 Oct 2023 06:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 17 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से करीब 300 पदों पर स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Registration begins apply online at upsssc.gov.in
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आप इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आयुसीमा

स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 06 नवंबर से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना आवेदन संशोधित कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stenographer Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

यूपी में स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण में 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2023 वेतन

स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।

Stenographer Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed