फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Stenographer recruitment 2023 Notification out know how to apply at upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर के करीब 300 पदों पर भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 07 Sep 2023 04:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने करीब 300 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPSSSC Stenographer recruitment 2023 Notification out know how to apply at upsssc.gov.in
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार 06 नवंबर से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना आवेदन संशोधित कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment पात्रता मानदंड

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो 80 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। NIELIT CCC परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आयुसीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023, स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2022)” पर क्लिक करें।

  • पीईटी 2022 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉगिन करें।

  • आवेदन पत्र जमा करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।  

UPSSSC Recruitment 2023 वेतन

स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed