UPSSSC Recruitment: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, 1468 पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई
UP Gram Panchayat Adhikari Online Form 2023 Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए सोमवार, 12 जून, 2023 को ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा।
विस्तार
UPSSSC Recruitment 2023 Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए सोमवार, 12 जून, 2023 को ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पंचायतराज विभाग के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1468 पदों को भरना है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, वेतनमान, रिक्ति विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
हालांकि, आवेदकों का चयन यूपी पीईटी 2022 के स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्ट करने के बाद मुख्य चयन परीक्षा के बाद परिणाम के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC Recruitment 2023 Last Date: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए 25 रुपये है।UPSSSC Recruitment : ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर ऐसे करें आवेदन
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर ग्राम पंचायत अधिकारी आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें। -
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। -
डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। -
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखें।