फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 2504 iti Instructor posts apply till 8 february at upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी में आईटीआई के 2,504 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

Thu, 20 Jan 2022 07:32 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 20 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 2504 iti Instructor posts apply till 8 february at upsssc.gov.in
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक का समय मिला है।

विज्ञापन

इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा जरूर उत्तीर्ण की होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। वह पिछली परीक्षा के प्रश्न पत्र व सैंपल पेपर के माध्यम से भी लिखित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। भर्ती से जुड़े विवरण, आवेदन प्रक्रिया, वेतन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क संबंधित जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर आवेदन करें। उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा कराने से संबंधित विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे अभ्यर्थी बड़े आराम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2022 रिक्ति विवरण

  • सामान्य - 1042
  • ईडब्ल्यूएस - 211
  • ओबीसी - 681
  • अनुसूचित जाति - 526
  • एसटी - 44
  • कुल पद - 2504

UPSSSC Recruitment 2022 प्रशिक्षक पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण के लिए लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आपका विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपनी शैक्षिक योग्यता भरें और अंत में सत्यापन कोड दर्ज करना होगा।
  • योग्यता के बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed