फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2021: commission decided not to take interview for instructor recruitment anudeshak bharti, it will be done through written exam

UPSSSC: इन पदों पर भर्ती के लिए अब नहीं आयोजित होगा साक्षात्कार, आयोग ने जारी किया निर्देश

Fri, 12 Nov 2021 01:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Nov 2021 01:57 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2021:  उत्तर प्रदेश के अपर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से बंद कर दी गई है। यानी अब कोई भी भर्ती केवल साक्षात्कार के आधार पर नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2021: commission decided not to take interview for instructor recruitment anudeshak bharti, it will be done through written exam
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजना विभाग के तहत विभिन्न व्यवसायों के अनुदेशकों की भर्ती के लिए अब साक्षात्कार नहीं लेने का फैसला किया है। आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए अब से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन पहले ही आमंत्रित किए जा चुके हैं। वर्ष 2015 के विज्ञापन में 28 व्यवसायों के कुल 559 और वर्ष 2016 के आवेदन में 30 व्यवसायों के 293 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। आयोग की उपसचिव प्रियंका सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

जारी आदेश में यह भी जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के अपर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से बंद कर दी गई है। यानी अब कोई भी भर्ती केवल साक्षात्कार के आधार पर नहीं की जाएगी। आयोग सीधी भर्ती के शेष लंबित मामलों में भी संबंधित विभागों की राय लेगा और शासन से परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम का अनुमोदन प्राप्त कर लिखित परीक्षा से चयन की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह भी तय किया गया है कि लिखित परीखा में गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग होगी। भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा योजना

  भाग-1 : 60 विषयगत ज्ञान प्रश्नों के 60 अंक
  भाग-2 : सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्नों के 40 अंक

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
पहले भाग में अंग्रेजी साक्षरता से पांच अंक के, सूचना प्रौद्योगिकी साक्षारता के 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। पर्यावरण शिक्षा 10 अंक, श्रम कल्याण कानून 20 अंक व गुणवत्ता प्रबंधन पर पांच अंक के सवाल पूछे जाएंगे। भाग दो में सामान्य ज्ञान के 40 सवाल आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed