फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: 22,794 posts of 7 departments of UP will be filled on the basis of PET result, know what is the eligibility for application

UPSSSC PET 2021 : PET के रिजल्ट के आधार पर UP के सात विभागों के 22,794 पदों को भरा जाएगा, जान लें आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता

Tue, 02 Nov 2021 04:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Nov 2021 04:43 PM IST
सार

UPSSSC ने 24 अगस्त को आयोजित PET के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया है। इसके आधार पर जल्द ही ही यूपी सरकार के सात विभागों के 22,794 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: 22,794 posts of 7 departments of UP will be filled on the basis of PET result, know what is the eligibility for application
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकाली जाएंगी। दरअसल राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और अब आयोग द्वारा 22,794 पदों पर की जाने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। हालांकि, इन 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

PET के बाद किन पदों पर निकलेगी भर्ती और कब होगी परीक्षा :

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी। इन भर्तियों में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी किस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे, इसकी जानकारी उस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते समय दी जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

7 विभागों के विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों में क्या योग्यता वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी तो उस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, इनकी पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed