फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Lekhpal separate cutoff was issued for each district-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्तियों में हर जिले के लिए अलग कटऑफ जारी होता था, जानें क्या इस बार भी लागू होगी यही व्यवस्था

Sat, 04 Dec 2021 10:38 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 04 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET Lekhpal separate cutoff was issued for each district-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 examination - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती की जानी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाएगा। राज्य में लेखपाल की ये भर्ती कई सालों के बाद की जा रही है इसलिए इसे लेकर युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो UPSSSC द्वारा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए जारी हुआ था अलग कटऑफ :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली यह भर्ती काफी सालों के बाद निकली है। लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एक बात की बहुत चिंता सता रही है की क्या इस बार की लेखपाल भर्ती में भी हर जिले के लिए अलग अलग कटऑफ जारी होगा। दरअसल अभ्यर्थियों के ऐसा सोचने के पीछे यह कारण है कि पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए अलग कटऑफ स्कोर जारी किया गया था।

विज्ञापन

इस बार किस तरह से जारी होगा कटऑफ :

लेखपाल की वर्तमान भर्ती में हर जिले के लिए अलग कटऑफ तभी जारी होगा जब  UPSSSC हर जिले के लिए पदों की संख्या निर्धारित कर दे। इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा पूरे राज्य भर में किया जाना है जबकि पिछली लेखपाल भर्ती हर जिले के लिए अलग-अलग आयोजित की गई थी। इसलिए इस बार यह संभव है कि राज्य भर के सभी अभ्यर्थियों का कटऑफ स्कोर श्रेणी के अनुसार एक जैसा जारी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSCलेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed