UPSSSC 2021: पहले की लेखपाल भर्तियों में हर जिले के लिए होता था अलग कटऑफ, जानें इस बार लागू होगी कौन सी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती की जानी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। राज्य में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती कई सालों के बाद कि जा रही है,इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए जारी हुआ था अलग कटऑफ :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली यह भर्ती काफी सालों के बाद निकली है। लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एक बात की बहुत चिंता सता रही है की क्या इस बार की लेखपाल भर्ती में भी हर जिले के लिए अलग अलग कट ऑफ जारी होगा। दरअसल अभ्यर्थियों के ऐसा सोचने के पीछे यह कारण है, की पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए अलग कट ऑफ स्कोर जारी किया गया था।
इस बार किस तरह से जारी होगा कटऑफ :
लेखपाल की वर्तमान भर्ती में हर जिला के लिए अलग कट ऑफ जारी हो, यह तभी संभव है जब UPSSSC हर जिले के लिए पदों की संख्या निर्धारित कर दे। दरअसल इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा पूरे राज्य भर में किया जाना है, जबकि पिछली लेखपाल भर्ती हर जिले के लिए अलग अलग आयोजित की गई थी। इसलिए इस बार यह संभव है कि राज्य भर के सभी अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर श्रेणी के अनुसार एक जैसा जारी हो।
जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।