फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2025: Last Chance to Apply at upsssc.gov.in! Registration Window Closes on 17 June; Know Process

UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आज बंद होगी पंजीकरण विंडो

Tue, 17 Jun 2025 08:10 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 17 Jun 2025 08:10 AM IST
सार

UPSSSC PET 2025 Registration Close: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 17 जून को समाप्त होने वाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2025: Last Chance to Apply at upsssc.gov.in! Registration Window Closes on 17 June; Know Process
UPSSSC PET 2025 Application Form - फोटो : freepik

विस्तार

UPSSSC PET 2025 Application Form: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज यानी 17 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

विज्ञापन


वहीं, पंजीकरण शुल्क में समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 24 जून 2025 है।

PET 2025 क्यों है जरूरी?

यूपीएसएसएससी ने यह स्पष्ट किया है कि ग्रुप 'ग' की सभी भर्तियों के लिए PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी  स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की परीक्षाओं जैसे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

अब PET स्कोर तीन वर्षों तक रहेगा मान्य

इस बार आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए PET स्कोर की वैधता अवधि को 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया है। यानी अब एक बार PET क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार अगले 3 वर्षों तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह बदलाव 2025 और उसके बाद की परीक्षाओं पर लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यदि आप निम्नलिखित पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो पीईटी में शामिल होना आपके लिए जरूरी है:

  • राजस्व लेखपाल
  • ग्राम पंचायत अधिकारी
  • वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
  • आईटीआई अनुदेशक
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
  • एक्स-रे टेक्नीशियन
  • एग्रीकल्चर असिस्टेंट
  • राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
  • अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
  • गन्ना विभाग में सर्वेयर
  • यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
  • सम्मिलित तकनीकी सेवाएं

इन सभी Group 'C' पदों पर आवेदन के लिए पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। पीईटी क्वालीफाई किए बिना इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूपीएसएससी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी के लिए शुल्क 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।

UPSSSC PET 2025 Form Link: यूपी पीईटी 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
  • "UP PET 2025 ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • बुनियादी विवरण के साथ रजिस्टर करें।
  • लॉग इन करें, आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • विवरण सत्यापित करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed